Showing posts with label उम्मीद आशाएं hope. Show all posts
Showing posts with label उम्मीद आशाएं hope. Show all posts
Wednesday, 27 August 2008
उम्मीद
नशे में गुम रहूं चाहत अरे नाराज़ साकी है /
तमन्ना लुट रहीं देखो नहीं उम्मीद बाकी है /
बडी शिद्दत से चाहा था मगर वो वेवफ़ा निकले ,
नसीबों की ये नाकामी, नहीं उम्मीद बाकी है /
खुली आँखो का सपना मेरी बाँहों में बस जाओ ,
टूटना ख्वाब की फ़ितरत, नहीं उम्मीद बाकी है /
जाम दर जाम सुबह से मुसल्सल चलते रहे लेकिन ,
गम हम भूल न पाते , नहीं उम्मीद बाकी है /
मय में शुरूर तय तो था आया नशा नहीं ,
साकी हुई नाराज़ है ,नहीं उम्मीद बाकी है /
धडकने दिल की तय हैं नहीं है एक भी ज्यादा ,
पास अब आखिरी धडकन ,नहीं उम्मीद बाकी है /
झुकी पलकें हँसी लव पे हया गालों पे छाई है ,
प्यार अब हो ही जायेगा, यही उम्मीद बाकी है /
Pradeep Manoria +919425132060
Subscribe to:
Posts (Atom)