- ये जो गम हैं मेरे, मेरे ही पास रहने दे |
 - जिन्दगी में बाकी ये , जीने की आस रहने दे ||
 - वो मिले या न मिले , उल्फत की शमा जलती रहे |
 - न रहे साथ भले , यादें ही पास रहने दे ||
 - कतरा कतरा शराब में जिन्दगी शामिल है |
 - मय मयस्सर नहीं , महकती हुई सांस रहने दे ||
 - घूँट दो घूँट में साँसे तो महक जाती हैं |
 - जो नशे का है सबब साकी को पास रहने दे ||
 - स्याह जुल्फों के किनारे से टपकता पानी |
 - बूँद मोती सी ये अश्कों के साथ रहने दे ||
 - क्या है रुखसत का सबब कौन पूछे ,जाने |
 - वक़्त आने का कहो ,मिलने की प्यास रहने दे ||
 - ये जुदाई तेरी बर्दाश्त के काबिल न सही |
 - मेरी चाहत है तुझे , इतना ही भरम रहने दे ||
 
= प्रदीप मानोरिया 
09425132060