Showing posts with label share market. Show all posts
Showing posts with label share market. Show all posts

Wednesday, 8 October 2008

शेयर बाज़ार

  • शेयर बाजारी कारोबारी टूट गयी सब आस
  • बनी चवन्नी जो था रुपया रोऊँ किसके पास
  • अरे बुश की बलिहारी है चोट ये बड़े करारी है
  • संभल न पाया गोता खाया महल बना जो ताश
  • बड़ों बड़ों के छक्के छूटे चेहरा हुआ उदास
  • अरे बुश की बलिहारी है चोट ये बड़े करारी है
  • तीव्र गति से मंद मति से चाहें करें विकास
  • ओंधें मुंह बाज़ार पडा है कारण क्या है ख़ास
  • अरे बुश की बलिहारी है चोट ये बड़े करारी है
  • मंदी हालत भाग्य को लानत हुया ये सत्यानाश
  • धंधा ये आराम का जंचता अन्य न आता रास
  • अरे बुश की बलिहारी है चोट ये बड़े करारी है
  • प्रदीप मानोरिया संपर्क ०९४२५१३२०६०