एक उच्च पद पर आसीन शासकीय अधिकारी /
मंह्गे मोबाइल लम्बी गाडी से लेस सूट धारी /
जीवन में हैरान परेशान तनाव से ग्रस्त /
भाग दौड और अनजाने भय से त्रस्त /
दोस्त की सलाह पर तथाकथित बाबा के पास धाये /
चरणों में कर नमोस्तु अपनी व्यथा सुनाये /
बाबा ने कहा एक काम कीजिये आप /
सुरा सुन्दरी सहित छोड दीजिये पाप /
अफ़सर ने कहा बाबा जरूर /
मुझे आपका आदेश मंजूर /
लेकिन एक चीज से बहुत घबराता हूं /
आप कहें तो आपको बताता हूं /
मैं ऐसे विभाग में हूं मेरी ऊपरी कमाई मजबूरी है /
ना भी चाहूं तो भी ये जरूरी है /
मैं इस पाप से बहुत घबराता हूं /
छोडना चाहता हूं नहीं छोड पाता हूं
मै करना चाह्ता हूं प्रायश्चित /
कोई उपाय बतायें उचित /
बाबा ने कहा उपाय बहुत सहज और आसान है /
बच्चा क्यों इतनी सी बात से परेशान है /
परेशानी छोड और बिल्कुल नहीं घबराना /
अपनी ऊपरी कमाई का चौथाई हिस्सा यहॉं भिजवाना /
तेरे सारे पाप हो जायेंगे साफ़ /
दान धर्म से हो जायेंगे माफ /
PRADEEP MANORIA
09425132060