Showing posts with label fashion. Show all posts
Showing posts with label fashion. Show all posts

Thursday, 22 January 2009

आज की फैशन

  • फैशन की दुनिया में जबरदस्त कमाल है |
  • अल्पता और लघुता से आया हुआ भूचाल है |
  • पूर्व के आविष्कारों में स्कर्ट की लंबाई घटती गई |
  • अब स्कर्ट ऊपर से टॉप नीचे से घट जाना है फैशन नई |
  • low waist स्कर्ट या जीन्स show waist टॉप का नया फैशन है |
  • उसकी मोबाइल से फोटोग्राफी लडकों का पेशन है |
  • ऐसे नये फैशन से सुसज्जित कन्यायें |
  • जब सायकिल रिक्शा पर बैठ कर जायें |
  • पीछे चलने वाली मोटर साईकिल की गति मंद और ड्राइवर की ऑंखे फैल जाती हैं |
  • इससे होती हैं सडक दुर्घटनायें और इसमें पेट्रोल की बर्बादी है |
  • इस नई low waist और show waist फैशन से देश का नुकसान है |
  • कपडों की मितव्वियता और पेट्रोल के अपव्यय से देश परेशान है |
प्रदीप मानोरिया 09425132060

Friday, 19 September 2008

मोबाइल और मचछर

  • मोबाइल और उसके उपयोगकर्तआओं की संख्या का आंकडा नये आयाम जोड रहा है /
  • मच्छरों के उत्पादन की गति को भी पीछे छोड रहा है /
  • मोबाइल और मच्छरों में भी समानता है /
  • शायद ये आप में से कोई जानता है /
  • मोबाइल जेब में घनघनाता है /
  • मच्छर कान पर भनभनाता है /
  • मोबाइल जेब से आकर कान को चाट जाता है /
  • मच्छर भिनभिनाकर कहीं भी काट जाता है /
  • मोबाइल अनेक आकारों प्रकारों में आते हैं /
  • मच्छर भी छोटे बडे सब तरह के पाये जाते हैं /
  • मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया जैसे रोग मच्छर फैलाता है /
  • मोबाइल स्वंय रोग है और एसेमसेरिया फैलाता है /
  • एसेमसेरिया भी एक संक्रामक रोग है /
  • इसके शिकार मोबाइल कम्यूनिटी के लोग हैं /
  • कोई भी चुटकुला शायरी या न्यूज हो संक्रमण की तरह तैजी से प्रसार पाती है /
  • देखते ही देखते दुनिया भर में प्रचार बन जाती है /
  • अब तो ये एसएमएस सारी सीमायें मर्यादायें तोडचुके हैं /
  • व्यवसायिकता की चादर को चारों ओर से ओढ़ चुके हैं /
  • देश में घटती हुई अच्छी बुरी घटनाओं से अपने को जोड चुके हैं /
  • कुछ बानगी दिखाते हैं आपको भी समझाते हैं /
  • पाँच अंकोवाले नम्बर पर एसएमएस करने में आपको एक ही मिनिट लगता है /
  • किन्तु ऐसे एक एसएमएस से आपका तीन से छह रूपये कटता है /
  • ऐसे एसएमएस बटोरने की ट्रिक भी क्या कमाल है /
  • देश में घटे कोई भी घटना इनको कमाना माल है /
  • कोई भी है खुशहाल अथवा कोई भी परेशान है /
  • संवेदना से शून्य व्यवसायिकता ही इनका ईमान है /
  • लोकल ट्रेन में बमब्लास्ट से किसी का बेटा या पत्नि लापता या घायल है /
  • एसएमएस मंगवाने के लिये ये तो ऐसी ही घटना के कायल हैं /
  • प्रिंस गढ़्ढे में गिरा हुआ है घबराया है /
  • इन्होंने तो इससे ही माल कमाया है /
  • दिल्ली में भले आग लगी है /
  • इनकी तो चांदी ही कटी है /
  • आपसे राय पूछ पूछ कर जेब तो आपकी ही कटी है /
  • कौन बनेगा करौडपति का ये जबरदस्त खेल /
  • अरबपति बना है शाहरूख स्टार या ऐअरटेल /
  • आपको सावधान करना हमारी जिम्मेदारी है /
  • एसएमसेरिया के संक्रमण से बचना ही समझदारी है /
==प्रदीप मानोरिया 
 (चित्र गूगल छवि  खोज से  साभार प्राप्त)