- ज़िन्दगी में जब कोई अवसाद आता है ।
- माँ तेरी ममता का आँचल याद आता है ॥
- वक्त है बीता बहुत तेरे बिन रह्ते हुये ।
- किन्तु सर पे माँ तेरा ही हाथ आता है ॥
- रहगुज़र में धूप भारी पर नहीं कुम्हला सका ।
- साया ममता का सदा ही साथ आता है ।।
- भूल हो जाये कोई फ़िर बोध हो अपराध का ।
- डाँटना समझाना तेरा माँ याद आता है ॥
- मेरे बच्चे खेलते जब उनकी माँ की गोद में ।
- माँ मुझे बचपन मेरा भी याद आता है ॥