- एक योग के स्थापित योगीराज /
- नाम छाया है मीडिया में आज /
- वास्तव में हैं वे इतने महान /
- दे दी योग को भी व्यवसायिक पहचान /
- योग की जीवनशैली बन गई चमत्कार /
- बाबा नगद और डाक्टर उधार /
- एक इंसुलिन निर्भर बाल मधुमेही /
- इंसुलिन जिसके जीवन को जरूरी /
- मां बाप ने सोचा इंसुलिन छुडवायें /
- चलो बाबा के शिविर में हो आयें /
- बाबा ने कहा इतने छोटे बच्चे को इंसुलिन लगाते हैं /
- आपके डाक्टर विदेशी कंपनी से पैसा खाते हैं/
- बाबा ने लगाई आवाज /
- कौन कौन बैठा है आज /
- जिसकी इंसुलिन छूट गई /
- जिन्दगी बन गई नागफनी से जूही /
- फटाफट उठ गये अनेकों हाथ /
- केमरे और माइक तो थे ही वहां साथ /
- मां बाप पर पडा भयानक प्रभाव /
- डाक्टर को कोसा छोडी सब सलाह /
- बाबा की सलाह पर की इंसुलिन विसर्जित /
- श्रध्दा के साथ हुए पूर्ण समर्पित /
- एक पक्षीय ज्ञान से बने ज्ञानधारी /
- गुमराह करते हुए ये चमत्कारी /
- खैर मां बाप बेटे को लेकर घर लौट आये /
- तीन दिन भी चैन से नहीं रह पाये /
- बेटा हुआ उल्टी दस्त से बेहाल /
- लेकर पहुंचे फटाफट अस्पताल /
- खून में बढ़ी शकर कीटोऐसीडोसिस हो गया /
- कोशिश की बहुत बेटा जिन्दा न रहा /
- इस घटना से ये आपसे गुजारिश है /
- आपकी सावधानी मेरी ख्वाहिश है /
- योग रहे जीवन में इतना तो जरूरी है /
- बीमारी में डाक्टर की सलाह ही जरूरी है / रचना प्रदीप मानोरिया
Showing posts with label doctor. Show all posts
Showing posts with label doctor. Show all posts
Monday, 1 September 2008
योग और उपचार
लेबल:
baba,
diabetes,
doctor,
ketoacidosis,
yoga
Subscribe to:
Posts (Atom)